1125 HAIGAS PUBLISHED TILL TODAY(04.09.15)......आज तक(04.09.15) 1125 हाइगा प्रकाशित Myspace Scrolling Text Creator

यदि आप अपने हाइकुओं को हाइगा के रूप में देखना चाहते हैं तो हाइकु ससम्मान आमंत्रित हैं|

रचनाएँ hrita.sm@gmail.comपर भेजें - ऋता शेखर मधु

Friday 2 July 2021

वर्ण सितारे...दस साल का सफर

 आज ब्लॉगिंग डे है| ब्लॉग पर आये दस वर्ष बीत चुके हैं| आप सभी मित्रों के उत्साहवर्धन से लिखती रही| यहाँ पर कई विधाओं से परिचित हुई| सर्वप्रथम हाइकु से लेखन की शुरुआत हुई थी| जब पुस्तक प्रकाशन की ओर बढ़ी तो सबसे पहले हाइकु संग्रह प्रकाशित करना था|

मित्रों , मेरा हाइकु संग्रह प्रकाशित हो चुका है| आज ब्लॉगिंग डे पर यह पोस्ट लगाते हुए खुशी महसूस हो रही| यह पुस्तक शीघ्र ही अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी| आप चाहें तो मेल पर सीधे मुझे भी लिख सकते हैं | आशा है पुस्तक को आपकी सराहना मिलेगी| धन्यवाद ः)



Wednesday 31 March 2021

ओरिजिनल हाइगा 2

आज की पेंटिंग रामेश्वर काम्बोज हिमांशु जी एवं डॉ कविता भट्ट जी के हाइकु पर आधारित हैं|





 

Saturday 27 March 2021

हाइगा- मूल स्वरूप में-मेरी पेंटिंग मेरे हाइकु

 २५ सितम्बर २०१६ को हाइगा की अन्तिम पोस्ट लगाई थी| मैं हाइगा २०११ से ही बना रही हूँ| उस वक्त फोटो पर लिखना आसान नहीं हुआ करता था| न ही फोटो सहज उपलब्ध हुआ करते थे| तब गूगल से फोटो कॉपी करके हाइगा बनाती थी| २०१५ से मोबाइल अच्छी क्वालिटी के आने लगे| धीरे धीरे एनरॉयड फोन से फोटो पर टेक्स्ट लिखना भी आसान होने लगा| पहले स्वयं के साथ साथ ब्लॉगर साथियों द्वारा भेजे गए हाइकु से भी हाइगा बनाती थी| बाद में लगा कि यदि हाइगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखना है तो चित्र भी स्वयं ही बनाने होंगे| कभी चित्र बनाकर हाइकु लिखना है, कभी हाइकु के अनुरूप चित्र बनाना है| 

अब कोशिश रहेगी कि खुद की बनाई पेंटिंग पर हाइगा बनाऊँ और इस ब्लॉग को पुनः सक्रिय बना सकूँ| इसके लिए पहले की तरह आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहिए|








Thursday 23 January 2020

हाइगा के लिए दूसरी आई डी

इस पोस्ट के जरिए मैं अपना खेद व्यक्त कर रही हूँ कि आपमें से बहुत मित्रों ने हाइगा बनाने के लिए अपने हाइकु भेजे होंगे...किन्तु उसके लिए जो मेल आई डी दिया था मैंने .... उसका पासवर्ड भूल गई और कई दिनों से कोशिश करने के बाद भी वह मेल खोल नहीं पाई...तो अब नई आई डी दे रही हूँ| आप चाहें तो अपने बेहतरीन हाइकु भेज सकते हैं|
hrita.sm@gmail.com
धन्यवाद
ऋता शेखर मधु

Wednesday 20 September 2017

दुर्गा सप्तशती-तृतीय अध्याय



दोस्तों, कल 21/09/2017 से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है| शक्ति की देवी माँ दुर्गा का आगमन सबके लिए शुभ हो| मैं दुर्गा सप्तशती के तृतीय अध्याय श्लोक तथा हिन्दी अनुवाद के साथ हाजिर हूँ| मैंने इसे पुस्तक से चित्र लेकर सजाया है| यह ख्याल मुझे इसलिए आया कि किसी कारणवश कोई घर से बाहर हों और पूजा अर्चना करने की इच्छा हो तो यह हमारे ब्लॉग पर आसानी से उपलब्ध हो जाए|
तो आदिशक्ति माँ दुर्गे से प्रार्थना करें कि वे समस्त जीवों का कल्याण करें तथा देश को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें| मंगलकामनाएँ सभी को __/\__
1)प्रथम अध्याय का लिंक










गीता प्रेस पुस्तक से साभार


दुर्गा सप्तशती- द्वितीय अध्याय

दोस्तों, कल 21/09/2017 से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है| शक्ति की देवी माँ दुर्गा का आगमन सबके लिए शुभ हो| मैं दुर्गा सप्तशती के द्वितीय अध्याय श्लोक तथा हिन्दी अनुवाद  के साथ हाजिर हूँ| मैंने इसे पुस्तक से चित्र लेकर सजाया है| यह ख्याल मुझे इसलिए आया कि किसी कारणवश कोई घर से बाहर हों और पूजा अर्चना करने की इच्छा हो तो यह हमारे ब्लॉग पर आसानी से उपलब्ध हो जाए|
तो आदिशक्ति माँ दुर्गे से प्रार्थना करें कि वे समस्त जीवों का कल्याण करें तथा देश को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें| मंगलकामनाएँ सभी को __/\__














गीता प्रेस पुस्तक से साभार


दुर्गा सप्तशती-प्रथम अध्याय

दोस्तों, कल 21/09/2017 से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है| शक्ति की देवी माँ दुर्गा का आगमन सबके लिए शुभ हो| मैं दुर्गा सप्तशती का प्रथम अध्याय श्लोक तथा हिन्दी अनुवाद के साथ हाजिर हूँ| मैंने इसे पुस्तक से चित्र लेकर सजाया है| यह ख्याल मुझे इसलिए आया कि किसी कारणवश कोई घर से बाहर हों और पूजा अर्चना करने की इच्छा हो तो यह हमारे ब्लॉग पर आसानी से उपलब्ध हो जाए| 
तो आदिशक्ति माँ दुर्गे से प्रार्थना करें कि वे समस्त जीवों का कल्याण करें तथा देश को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें| मंगलकामनाएँ सभी को __/\__