हाइगा’ जापानी पेण्टिंग की एक शैली है,जिसका शाब्दिक अर्थ है-’चित्र-हाइकु’ । हाइगा दो शब्दों के जोड़ से बना है …(‘‘हाइ” = हाइकु + “गा” = रंगचित्र चित्रकला) हाइगा की शुरुआत १७ वीं शताब्दी में जापान में हुई | उस जमाने में हाइगा रंग - ब्रुश से बनाया जाता था | लेकिन आज डिजिटल फोटोग्राफी जैसी आधुनिक विधा से हाइगा लिखा जाता है- रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’-डॉ हरदीप कौर सन्धु, हिन्दी हाइकु से साभार
यदि आप अपने हाइकुओं को हाइगा के रूप में देखना चाहते हैं तो हाइकु ससम्मान आमंत्रित हैं|
रचनाएँ hrita.sm@gmail.comपर भेजें - ऋता शेखर ‘मधु’
Wednesday, 31 March 2021
Saturday, 27 March 2021
हाइगा- मूल स्वरूप में-मेरी पेंटिंग मेरे हाइकु
२५ सितम्बर २०१६ को हाइगा की अन्तिम पोस्ट लगाई थी| मैं हाइगा २०११ से ही बना रही हूँ| उस वक्त फोटो पर लिखना आसान नहीं हुआ करता था| न ही फोटो सहज उपलब्ध हुआ करते थे| तब गूगल से फोटो कॉपी करके हाइगा बनाती थी| २०१५ से मोबाइल अच्छी क्वालिटी के आने लगे| धीरे धीरे एनरॉयड फोन से फोटो पर टेक्स्ट लिखना भी आसान होने लगा| पहले स्वयं के साथ साथ ब्लॉगर साथियों द्वारा भेजे गए हाइकु से भी हाइगा बनाती थी| बाद में लगा कि यदि हाइगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखना है तो चित्र भी स्वयं ही बनाने होंगे| कभी चित्र बनाकर हाइकु लिखना है, कभी हाइकु के अनुरूप चित्र बनाना है|
अब कोशिश रहेगी कि खुद की बनाई पेंटिंग पर हाइगा बनाऊँ और इस ब्लॉग को पुनः सक्रिय बना सकूँ| इसके लिए पहले की तरह आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहिए|
Thursday, 23 January 2020
हाइगा के लिए दूसरी आई डी
hrita.sm@gmail.com
धन्यवाद
ऋता शेखर मधु
Wednesday, 20 September 2017
दुर्गा सप्तशती-तृतीय अध्याय
दोस्तों, कल 21/09/2017 से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है| शक्ति की देवी माँ दुर्गा का आगमन सबके लिए शुभ हो| मैं दुर्गा सप्तशती के तृतीय अध्याय श्लोक तथा हिन्दी अनुवाद के साथ हाजिर हूँ| मैंने इसे पुस्तक से चित्र लेकर सजाया है| यह ख्याल मुझे इसलिए आया कि किसी कारणवश कोई घर से बाहर हों और पूजा अर्चना करने की इच्छा हो तो यह हमारे ब्लॉग पर आसानी से उपलब्ध हो जाए|
तो आदिशक्ति माँ दुर्गे से प्रार्थना करें कि वे समस्त जीवों का कल्याण करें तथा देश को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें| मंगलकामनाएँ सभी को __/\__
1)प्रथम अध्याय का लिंक
दुर्गा सप्तशती- द्वितीय अध्याय
तो आदिशक्ति माँ दुर्गे से प्रार्थना करें कि वे समस्त जीवों का कल्याण करें तथा देश को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें| मंगलकामनाएँ सभी को __/\__
दुर्गा सप्तशती-प्रथम अध्याय
तो आदिशक्ति माँ दुर्गे से प्रार्थना करें कि वे समस्त जीवों का कल्याण करें तथा देश को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें| मंगलकामनाएँ सभी को __/\__








