1125 HAIGAS PUBLISHED TILL TODAY(04.09.15)......आज तक(04.09.15) 1125 हाइगा प्रकाशित Myspace Scrolling Text Creator

यदि आप अपने हाइकुओं को हाइगा के रूप में देखना चाहते हैं तो हाइकु ससम्मान आमंत्रित हैं|

रचनाएँ hrita.sm@gmail.comपर भेजें - ऋता शेखर मधु

Friday 2 July 2021

वर्ण सितारे...दस साल का सफर

 आज ब्लॉगिंग डे है| ब्लॉग पर आये दस वर्ष बीत चुके हैं| आप सभी मित्रों के उत्साहवर्धन से लिखती रही| यहाँ पर कई विधाओं से परिचित हुई| सर्वप्रथम हाइकु से लेखन की शुरुआत हुई थी| जब पुस्तक प्रकाशन की ओर बढ़ी तो सबसे पहले हाइकु संग्रह प्रकाशित करना था|

मित्रों , मेरा हाइकु संग्रह प्रकाशित हो चुका है| आज ब्लॉगिंग डे पर यह पोस्ट लगाते हुए खुशी महसूस हो रही| यह पुस्तक शीघ्र ही अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी| आप चाहें तो मेल पर सीधे मुझे भी लिख सकते हैं | आशा है पुस्तक को आपकी सराहना मिलेगी| धन्यवाद ः)



Wednesday 31 March 2021

ओरिजिनल हाइगा 2

आज की पेंटिंग रामेश्वर काम्बोज हिमांशु जी एवं डॉ कविता भट्ट जी के हाइकु पर आधारित हैं|





 

Saturday 27 March 2021

हाइगा- मूल स्वरूप में-मेरी पेंटिंग मेरे हाइकु

 २५ सितम्बर २०१६ को हाइगा की अन्तिम पोस्ट लगाई थी| मैं हाइगा २०११ से ही बना रही हूँ| उस वक्त फोटो पर लिखना आसान नहीं हुआ करता था| न ही फोटो सहज उपलब्ध हुआ करते थे| तब गूगल से फोटो कॉपी करके हाइगा बनाती थी| २०१५ से मोबाइल अच्छी क्वालिटी के आने लगे| धीरे धीरे एनरॉयड फोन से फोटो पर टेक्स्ट लिखना भी आसान होने लगा| पहले स्वयं के साथ साथ ब्लॉगर साथियों द्वारा भेजे गए हाइकु से भी हाइगा बनाती थी| बाद में लगा कि यदि हाइगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखना है तो चित्र भी स्वयं ही बनाने होंगे| कभी चित्र बनाकर हाइकु लिखना है, कभी हाइकु के अनुरूप चित्र बनाना है| 

अब कोशिश रहेगी कि खुद की बनाई पेंटिंग पर हाइगा बनाऊँ और इस ब्लॉग को पुनः सक्रिय बना सकूँ| इसके लिए पहले की तरह आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएँ चाहिए|